टनल पार्किंग शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड
चर्चा में क्यों ? 28 जुलाई 2022 को उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य प्रशासक पीसी दुम्का ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार पहाड़ में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिये टनल पार्किंग की शुरुआत कर रही है। प्रमुख बिंदु ● राज्य सरकार का मानना है कि टनल पार्किंग अभी तक देश में कहीं भी नहीं है। उत्तराखंड इस तरह का प्रयोग करने वाला देश का पहला राज्य होगा। इससे निश्चित तौर पर पार्किंग की बड़ी समस्या का समाधान होगा। ● पीसो दुम्का ने बताया कि टनल निर्माण को लेकर अभी काम शुरूआती चरण में है। जब इनकी डीपीआर बनेगा तो जहाँ जिस तरह की स्वीकृति की जरूरत होगी, उसे पूरा किया जाएगा। अभी तक जो टनल स्थल चिह्नित हुए हैं, वे ऐसे हैं कि सड़क के एक तरफ से टनल में गाड़ी पार्क होगी और दूसरी तरफ सड़क पर बाहर निकल जाएगी। ● प्रदेश भर में कुल करीब 380 पार्किंग स्थल चिह्नित किये गए हैं, जिनमें टिहरी और पौड़ी जिले में पहले चरण में 12 टनल पार्किंग के स्थान चिह्नित किये गए हैं। ● एनएचआईडीसीएल के अलावा टनल पार्किंग निर्माण के लिये कैबिनेट ने टीएचडीसी, चूजेवीएनएल और आरवीएनएल को कार्यदायी संस्थ...