उत्तराखंड में पटवारी व लेखपाल भर्ती- 2021


समूह 'ग' में राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 रिक्त पदों तथा राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 रिक्त पदों अर्थात कुल 513 रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन | 
नोट: रिक्तियों की संख्या बढायी या घटायी जा सकती है।

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 17 जून, 2021
ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि: 22  जून, 2021
ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि: 05 अगस्त, 2021
परीक्षा शुल्क Net Banking/Debit Card द्वारा जमा करने की अंतिम तिथि: 07 अगस्त, 2021
शारीरिक दक्षता / लिखित परीक्षा का अनुमानित समय: नवम्बर, 2021 

समूह 'ग' में राजस्व विभाग के अधीन विभिन्न जनपदों के अन्तर्गत राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 388 रिक्त पदों तथा राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 रिक्त पदों अर्थात कुल 513 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 05 अगस्त, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये पद जिला संवर्ग के हैं व जिलावार पदों को बांटकर विज्ञापन में प्रकाशित किया गया है, किन्तु आवेदन करते समय जिला का विकल्प लेने की आवश्यकता नहीं। जिला चयन का विकल्प लिखित परीक्षा के उपरांत मेरिट के आधार पर दिया जायेगा।

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन -

आवेदन पत्र भरने से पूर्व अभ्यर्थी इस विज्ञापन में अंकित समस्त विवरण को ध्यानपूर्वक पढ़े व यह संतुष्ट हो लें किवे इन पदो के लिए निर्धारित आयु, शारीरिक मानक तथा दौड़ आदि के लिये सक्षम व पात्र हैं तथा अन्य सभी अर्हतायें भी वे आवेदन की अन्तिम तिथि तक धारित करते हैं।

आयोग द्वारा OTR (One Time Registration) को अनिवार्य कर दिया गया है, जिन अभ्यर्थियों द्वारा OTR प्रोफाइल नहीं भरे गये हैं, उन्हें आवेदन पत्र भरने के पूर्व OTR भरना अनिवार्य है। OTR में भरी गई जानकारी या डेटा आवेदन पत्र भाग बनेगा, अतः आवेदन पत्र भरने के पूर्व का OTR को अत्यंत सावधानी पूर्वक भरें। आवेदन पत्र भरने के पूर्व OTR की जानकारी को OTR के Edit विकल्प में जाकर संशोधित कर लें। हर प्रकार से त्रुटिरहित OTR होने पर ही आवेदन पत्र भरना प्रारम्भ करें त्रुटिपूर्ण OTR तथा त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र के कारण अभिलेख सत्यापन के समय अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है। OTR भरने में सहायता के लिए Toll free no. 9520991172, whatsapp No.9520991174 पर अथवा आयोग की e-mail Id: chayanayog@ gmail.com. पर भी संपर्क कर सकते हैं।

उपयुक्त अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online mode में लिखित परीक्षा आयोजित करायी जा सकती है। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में उपरोक्त समय अनुमानित है एवं परीक्षा की तिथि की सूचना यथासमय पृथक से आयोग की वेबसाइट, दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में दिये गये मोबाइल नम्बर पर SMS तथा ई-मेल द्वारा भी उपलब्ध करायी जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किये जायेंगे।

विज्ञप्ति / शुद्धि-
            आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या: 32 / उ0अ0से०चoआ० / 2021 दिनांक 17.06.2021 द्वारा राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) के 513 पदों के चयन हेतु विज्ञप्ति प्रकाशित की गयी है। इस विज्ञप्ति के प्रकाशन के बाद नियोक्ता विभाग से पदों की संख्या में कुछ वृद्धि की गयी है। इसके साथ ही आयोग की त्रुटि के कारण लेखपाल पद के लिए शारीरिक माप के मानकों का उल्लेख हो गया है, जबकि विभागीय नियमावली में लेखपाल पद के लिए अभ्यर्थी की लम्बाई का कोई मानक निर्धारित नहीं है। इसके अतिरिव एक त्रुटि दिव्यांग आरक्षण श्रेणी में हो गयी है। इन सभी मामलों में विज्ञप्ति का संशोधन आवश्यक हो गया है। अतः विज्ञापन संख्या: 32 / उ०अ०से०च०आ० / 2021 दिनांक 17.06. 2021 को निम्नानुसार संशोधित किया जाता है:

संशोधित विज्ञापन देखें -
 

* अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरने से पूर्व विज्ञप्ति के अन्त में दिए गए निर्देशों को भलीभति अवश्य पढ़ लें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

GARIYA BAGWAL (गढ़िया बग्वाल)

वाक्यांश (अनेक शब्दो ) के लिए एक शब्द