उत्तराखण्ड के महत्त्वपूर्ण डाक टिकट
साल 1965 में भारत रत्न उपाधि से विभूषित पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1966 में स्वामी रामतीर्थ का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1967 में भारतीय सर्वेक्षण विभाग को 200 वर्ष पूर्ण करने पर भारतीय सर्वेक्षण विभाग का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1970 में स्वामी श्रद्धानंद का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1975 में राज्य पक्षी मोनाल का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1976 में प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी जिम कार्बेट का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1977 में राज्य वृक्ष बुरांश का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1982 में स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1982 में राज्य पुष्प ब्रह्मकमल का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1983 में गोमुख का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1986 में कार्बेट नेशनल पार्क का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1989 में बद्रीनाथ धाम के संस्थापक आदि गुरु शंकराचार्य का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1991 में शांतिकुंज, हरिद्वार के ...