उत्तराखंड में प्रयोगशाला सहायक, फार्मेसिस्ट, फोटोग्राफर भर्ती-2021
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड पर्यावरण संरक्षण एंव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अन्तर्गत अनुश्रवण सहायक के रिक्त 08 पदों तथा प्रयोगशाला सहायक के रिक्त 07 पदों, रेशम विभाग के अन्तर्गत सहकारिता पर्यवेक्षक के रिक्त 02 पदों, विभिन्न निगमों/निकायों/पंचायतों के अन्तर्गत पर्यावरण पर्यवेक्षक के रिक्त 291 पदों, उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक (भौतिक विज्ञान / रसायन विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / जन्तु विज्ञान) के रिक्त 87, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक के 09 पदों एवं फोटोग्राफर के के 02 पदों, उत्तराखण्ड पर्यावरण संरफार्मेसिस्टक्षण एंव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अन्तर्गत वैज्ञानिक सहायक के रिक्त 05 पदों, कारागार विभाग के अन्तर्गत के रिक्त 08 पदों, संस्कृति निदेशालय के अन्तर्गत रसायनविद् के रिक्त 01 पद, जल संस्थान | के अन्तर्गत कैमिस्ट के 12 पदों तथा पशुपालन विभाग के अन्तर्गत स्नातक सहायक के रिक्त 02 पदों | अर्थात कुल 434 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन |
नोट: रिक्तियों की संख्या बढायी या घटायी जा सकती है।
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि- 30.06.2021
ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि- 06.07.2021
ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि- 19.08.2021
परीक्षा शुल्क Net Banking / Debit Card द्वारा जमा करने की अंतिम तिथि- 21.08.2021
लिखित परीक्षा का अनुमानित समय- दिसम्बर 2021
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड पर्यावरण संरक्षण एंव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अन्तर्गत अनुश्रवण सहायक के रिक्त 08 पदों तथा प्रयोगशाला सहायक के रिक्त 07 पदों, रेशम विभाग के अन्तर्गत सहकारिता पर्यवेक्षक के रिक्त 02 पदों, विभिन्न निगमों/ निकायों / पंचायतों के अन्तर्गत पर्यावरण पर्यवेक्षक के रिक्त 291 पदों, उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक (भौतिक विज्ञान / रसायन विज्ञान / वनस्पति विज्ञान/जन्तु विज्ञान) के रिक्त 87, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक के 09 पदों एवं फोटोग्राफर के के 02 पदों, उत्तराखण्ड पर्यावरण संरक्षण एंव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अन्तर्गत वैज्ञानिक सहायक के रिक्त 05 पदों, कारागार विभाग के अन्तर्गत फार्मेसिस्ट के रिक्त 08 पदों, संस्कृति निदेशालय के अन्तर्गत रसायनविद् के रिक्त 01 पद, जल संस्थान के अन्तर्गत कैमिस्ट के 12 पदों तथा पशुपालन विभाग के अन्तर्गत स्नातक सहायक के रिक्त 02 पदों अर्थात कुल 434 रिक्त पदों रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 19.08.2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तृत विज्ञापन पढ़े -
उपयुक्त अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online परीक्षा आयोजित करायी जा सकती है। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में उपरोक्त समय अनुमानित है एवं परीक्षा की तिथि की सूचना यथासमय पृथक से आयोग की वेबसाइट, दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन-पत्र में दिये गये मोबाइल नम्बर पर SMS तथा ई-मेल द्वारा भी उपलब्ध करायी जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किये जायेंगे।
*अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरने से पूर्व विज्ञप्ति के सभी प्राविधान व शर्तें तथा अन्त में दिए गए निर्देशों को भलीभाँति अवश्य पढ़ लें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें