उत्तराखंड कारागार विभाग बन्दीरक्षक भर्ती-2021
चयन हेतु विज्ञापन कारागार विभाग के अन्तर्गत पुरुष बन्दीरक्षक के 200 रिक्त पदों एवं महिला बन्दीरक्षक के 13 रिक्त पदों अर्थात कुल 213 रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन।
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि- 28.06.2021
ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि- 01.07.2021
ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि- 14.08.2021
परीक्षा शुल्क Net Banking/Debit Card द्वारा जमा करने की अंतिम तिथि- 16.08.2021
लिखित परीक्षा का अनुमानित समय- माह दिसम्बर 2021
नोट: रिक्तियों की संख्या बढायी या घटायी जा सकती है।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कारागार विभाग के अन्तर्गत समूह ग के पुरुष बन्दीरक्षक के 200 रिक्त पदों एवं महिला बन्दीरक्षक के 13 रिक्त पदों अर्थात कुल 21 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 14.08.2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन भरने से पूर्व अभ्यर्थी विस्तृत विवरण देख लें। शैक्षिक अर्हताओं के साथ-साथ शारीरिक माप के मानक व शारीरिक दक्षता की भी स्पर्धाय भी है। अतः अभ्यर्थी यह देख लें कि ये सभी प्रकार की अर्हतायें विज्ञापन विवरण के अनुरूप रखते हैं।
आयोग द्वारा OTR (One Time Registration) को अनिवार्य कर दिया गया है, जिन अभ्यर्थियों द्वारा OTR प्रोफाइल नहीं भरे गये हैं, उन्हें आवेदन पत्र भरने के पूर्व OTR भरना अनिवार्य है। OTR में भरी गई जानकारी या डेटा आवेदन पत्र का भाग बनेगा अतः आवेदन-पत्र भरने के पूर्व OTR को अत्यंत सावधानी पूर्वक भरें आवेदन पत्र भरने के पूर्व OTR की जानकारी को OTR के Edit विकल्प में जाकर संशोधित कर लें। हर प्रकार से त्रुटिरहित OTR होने पर ही आवेदन पत्र भरना प्रारम्भ करें त्रुटिपूर्ण OTR तथा त्रुटिपूर्ण आवेदन-पत्र के कारण अभिलेख सत्यापन के समय अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है। OTR भरने में सहायता के लिए Toll free no. 9520991172, whatsapp No. 9520991174 पर अथवा आयोग की e-mail Id: chayanayog@ gmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विस्तृत विज्ञापन -
उपयुक्त अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online परीक्षा आयोजित करायी जा सकती है। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में उपरोक्त समय अनुमानित है एवं परीक्षा की तिथि की सूचना यथासमय पृथक से आयोग की वेबसाइट, दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन-पत्र में दिये गये मोबाइल नम्बर पर SMS तथा ई-मेल द्वारा भी उपलब्ध करायी जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किये जायेंगे।
* अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरने से पूर्व विज्ञप्ति के सभी प्राविधान व शर्तें तथा अन्त में दिए गए निर्देशों को भलीभाँति अवश्य पढ़ लें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें