संदेश

वाक्यांश (अनेक शब्दो ) के लिए एक शब्द

वाक्यांश (अनेक शब्दो ) के लिए  एक शब्द - • हाथी हाँकने का छोटा भाला— अंकुश • जो कहा न जा सके— अकथनीय • जिसे क्षमा न किया जा सके— अक्षम्य • जिस स्थान पर कोई न जा सके— अगम्य • जो कभी बूढ़ा न हो— अजर • जिसका कोई शत्रु न हो— अजातशत्रु • जो जीता न जा सके— अजेय • जो दिखाई न पड़े— अदृश्य • जिसके समान कोई न हो— अद्वितीय • हृदय की बातेँ जानने वाला— अन्तर्यामी • पृथ्वी, ग्रहोँ और तारोँ आदि का स्थान— अन्तरिक्ष • दोपहर बाद का समय— अपराह्न • जो सामान्य नियम के विरुद्ध हो— अपवाद • जिस पर मुकदमा चल रहा हो/अपराध करने का आरोप हो/अभियोग लगाया गया हो— अभियुक्त • जो पहले कभी नहीँ हुआ— अभूतपूर्व • फेँक कर चलाया जाने वाला हथियार— अस्त्र • जिसकी गिनती न हो सके— अगणित/अगणनीय • जो पहले पढ़ा हुआ न हो— अपठित • जिसके आने की तिथि निश्चित न हो— अतिथि • कमर के नीचे पहने जाने वाला वस्त्र— अधोवस्त्र • जिसके बारे मेँ कोई निश्चय न हो— अनिश्चित • जिसका भाषा द्वारा वर्णन असंभव हो— अनिर्वचनीय • अत्यधिक बढ़ा–चढ़ा कर कही गई बात— अतिशयोक्ति • सबसे आगे रहने वाला— अग्रणी • जो पहले जन्मा हो— अग्रज • जो बाद मेँ जन्मा हो— अनुज...

उत्तराखण्ड के महत्त्वपूर्ण डाक टिकट

चित्र
साल 1965 में भारत रत्न उपाधि से विभूषित पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1966 में स्वामी रामतीर्थ का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1967 में भारतीय सर्वेक्षण विभाग को 200 वर्ष पूर्ण करने पर भारतीय सर्वेक्षण विभाग का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1970 में स्वामी श्रद्धानंद का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1975 में राज्य पक्षी मोनाल का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1976 में प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी जिम कार्बेट  का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1977 में राज्य वृक्ष बुरांश का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1982 में स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1982 में राज्य पुष्प ब्रह्मकमल का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1983 में गोमुख का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1986 में कार्बेट नेशनल पार्क का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1989 में बद्रीनाथ धाम के संस्थापक आदि गुरु शंकराचार्य का चित्र डाक टिकट पर छापा गया था. साल 1991 में शांतिकुंज, हरिद्वार के ...

नीम करौली बाबा

चित्र
महान संत श्री बाबा नीम करौली जी का जन्म ग्राम अकबरपुर जिला आगरा में अनुमानित तौर पर बीसवीं शताब्दी के आरम्भ में एक सम्पन्न ब्राह्मण परिवार में हुआ और लक्ष्मीनारायण कहलाये। कुछ विशेष कारणों से ग्यारह वर्ष से पूर्व ही उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा और वह निकलकर गुजरात पहुँचे इस बीच बाबा (नीब करौरी) की शिक्षा भी नहीं हो पायी थी। गुजरात में बाबा किसी वैष्णव संत के आश्रम में रहे जिन्होंने उन्हें लछमन दास नाम दिया और वैरागी वेश धारण करवाया। गुजरात में वह सात वर्ष रहे जहाँ उनकी लम्बी जटायें हो गयी थीं। बाबा लंगोट बांधे रहते और सम्पत्ति के नाम पर एक कमण्डल उनके पास था। बबानियाँ ग्राम के श्री रामबाई के आश्रम में भी बाबा रहे और पास ही के एक तालाब के भीतर साधना किया करते थे। बबानियाँ से ही उन्होंने देश भ्रमण के लिए प्रस्थान किया। इस यात्रा में वे जिला फर्रुखाबाद के ग्राम नीब करौरी पहुंचे। ग्रामवासी चाहते थे कि बाबा यहीं रहें अत: उनकी साधना की सुविधा के लिए जमीन के नीचे एक गुफा बना दी गयी। बाबा दिनभर गुफा में रहते और रात्रि के अंधेरे में बाहर निकलते। वे कब दिशा-मैदान जाते किसी ने उन्हें नहीं देखा। काल...

उत्तराखंड में प्रयोगशाला सहायक, फार्मेसिस्ट, फोटोग्राफर भर्ती-2021

चित्र
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड पर्यावरण संरक्षण एंव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अन्तर्गत अनुश्रवण सहायक के रिक्त 08 पदों तथा प्रयोगशाला सहायक के रिक्त 07 पदों, रेशम विभाग के अन्तर्गत सहकारिता पर्यवेक्षक के रिक्त 02 पदों, विभिन्न निगमों/निकायों/पंचायतों के अन्तर्गत पर्यावरण पर्यवेक्षक के रिक्त 291 पदों, उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक (भौतिक विज्ञान / रसायन विज्ञान / वनस्पति विज्ञान / जन्तु विज्ञान) के रिक्त 87, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक के 09 पदों एवं फोटोग्राफर के के 02 पदों, उत्तराखण्ड पर्यावरण संर फार्मेसिस्ट क्षण एंव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अन्तर्गत वैज्ञानिक सहायक के रिक्त 05 पदों, कारागार विभाग के अन्तर्गत  के रिक्त 08 पदों, संस्कृति निदेशालय के अन्तर्गत रसायनविद् के रिक्त 01 पद, जल संस्थान | के अन्तर्गत कैमिस्ट के 12 पदों तथा पशुपालन विभाग के अन्तर्गत स्नातक सहायक के रिक्त 02 पदों | अर्थात कुल 434 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन | नोट: रिक्तियों की संख्या बढायी या घटायी जा सकती है। विज्ञापन प्रका...

उत्तराखंड कारागार विभाग बन्दीरक्षक भर्ती-2021

चित्र
चयन हेतु विज्ञापन कारागार विभाग के अन्तर्गत पुरुष बन्दीरक्षक के 200 रिक्त पदों एवं महिला बन्दीरक्षक के 13 रिक्त पदों अर्थात कुल 213 रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन। विज्ञापन प्रकाशन की तिथि-  28.06.2021 ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि- 01 .07.2021 ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि- 14 .08.2021 परीक्षा शुल्क Net Banking/Debit Card द्वारा जमा करने की अंतिम तिथि-   16.08.2021   लिखित परीक्षा का अनुमानित समय-  माह दिसम्बर 2021 नोट: रिक्तियों की संख्या बढायी या घटायी जा सकती है।         उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कारागार विभाग के अन्तर्गत समूह ग के पुरुष बन्दीरक्षक के 200 रिक्त पदों एवं महिला बन्दीरक्षक के 13 रिक्त पदों अर्थात कुल 21 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 14.08.2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरने से पूर्व अभ्यर्थी विस्तृत विवरण देख लें। शैक्षिक अर्हताओं के साथ-साथ शारीरिक माप के मानक व शारीरिक दक्षता की भी स्पर्धाय भी है। अतः अभ्यर्थी यह...